भोपाल में दो अलग-अलग मामलों में दो नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। दोनों घटनाएं शहर के श्यामला हिल्स और बागसेवनिया थाना क्षेत्रों में दर्ज की गई हैं।
श्यामला हिल्स थाना मामला:

कैसे हुआ फंसावपीड़िता ने बताया कि उसने आरोपी जावेद को भाई की तरह माना था। जावेद ने ही उसकी मुलाकात शाहरुख, फैजान और जोया से करवाई। 14 फरवरी (वैलेंटाइन डे) के दिन जावेद उसे जोया के घर ले गया, जहां शाहरुख से उसकी पहली बार मुलाकात हुई। बाद में शाहरुख ने संपर्क बनाए रखा और मिलने का दबाव बनाने लगा।

16 फरवरी को शाहरुख ने उसे दोबारा जोया के घर बुलाया, जहां बाकी सभी लोग उसे अकेले शाहरुख के साथ छोड़कर बाहर चले गए। यहीं पर शाहरुख ने बलात्कार किया। जब पीड़िता ने यह बात जावेद और अन्य को बताई, तो उसे चुप रहने की हिदायत दी गई।
धमकी और ब्लैकमेलिंग
इसके बाद शाहरुख ने लगातार मिलते रहने का दबाव बनाया और धमकी दी कि अगर उसने इंकार किया, तो वह उसकी बदनामी कर देगा। पीड़िता ने बताया कि शाहरुख ने कई बार जोया के घर बुलाकर दुष्कर्म किया। हालात बिगड़ते देख पीड़िता ने अपनी मां को सारी बात बताई और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
सहेली को भी फंसाया गया
पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शाहरुख ने उसकी सहेली को भी फंसाया। शाहरुख के दोस्तों – अरबाज और अयान – ने पीड़िता की सहेली के साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता का दावा है कि यह एक संगठित गिरोह है जो लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर उनका शोषण करता है।
गिरफ्तारी और जांच
पुलिस ने जावेद, शाहरुख, फैजान, जोया, अयान और अरबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जांच में यह बात सामने आई कि अपराधों की योजना बनाई गई थी और इसे एक नेटवर्क के तहत अंजाम दिया गया।
एक आरोपी के पिता की प्रतिक्रिया
मुख्य आरोपी फरहान खान के पिता रिजवान खान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्हें अपने बेटे के कृत्य पर शर्म है। उन्होंने कहा कि जो बेटा समाज की बेटियों के लिए खतरा बना, ऐसी औलाद की उन्हें ज़रूरत नहीं।