शिमला में तबाही: 3 सेकंड में ढह गई 5 मंजिला इमारत,
हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश ने तबाही मचा दी है। देर रात 11:30 बजे से हो रही लगातार बारिश के कारण राजधानी शिमला के भट्टाकुफर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक पांच मंजिला इमारत महज 3 सेकंड में भरभरा कर गिर गई। इमारत की नींव फोरलेन निर्माण कार्य के कारण कमजोर हो गई थी। बारिश के चलते नींव की मिट्टी धंसने से यह हादसा हुआ।
गनीमत रही कि प्रशासन ने खतरे को भांपते हुए रात 12 बजे ही भवन को खाली करवा लिया था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। यह इमारत एक सेवानिवृत्त SDO की थी। हादसे के बाद बगल के दो और घरों पर भी खतरा मंडरा रहा है
भूस्खलन से हाईवे और टनल प्रभावित
कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर थलीट से पहले टनल के मुहाने पर भूस्खलन के कारण रास्ता बंद हो गया। कई वाहन टनल के अंदर ही फंस गए हैं।
सुजानपुर में पेड़ गिरने से तीन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं।
मंडी के विश्वकर्मा मंदिर के पास पहाड़ी दरकने से फोरलेन जाम हो गया।
थलोट टनल के मुहाने पर भी लैंडस्लाइड हुआ, जिससे लंबे समय तक ट्रैफिक जाम रहा।
कालका-शिमला फोरलेन पर चक्की-मोड़ के पास भी भूस्खलन की खबर आई, लेकिन कुछ समय बाद यातायात बहाल कर दिया गया।
4 जिलों में स्कूल बंद, भारी बारिश का अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने शिमला, मंडी, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर समेत 10 जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है।
आज स्कूल बंद: मंडी, कांगड़ा, सिरमौर और कुल्लू जिलों के मनाली व बंजार डिवीजन में आज सभी स्कूल बंद रखे गए हैं।
1 और 2 जुलाई को अलर्ट:
1 जुलाई को मंडी, कांगड़ा और कुल्लू में भारी बारिश की चेतावनी।
2 जुलाई को ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, चंबा, शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कांगड़ा और कुल्लू जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।
शिमला और रामपुर क्षेत्र में भारी नुकसान
शिमला की इल्ली टनल को सीपेज और ऊपर से अत्यधिक निर्माण के कारण बंद कर दिया गया है।
रामपुर की सरपारा पंचायत में भारी बारिश के चलते एक रसोईघर और गौशाला ध्वस्त हो गई। वहीं नाले में बाढ़ आने से दो गाय और एक किचन बह गए।
फल मंडी के पास एक वाहन मलबे में दब गया।
रूपी पंचायत, किन्नौर में पुल न होने के कारण ड्राइवरों को जान जोखिम में डालकर वाहन निकालने पड़ रहे हैं।
मुख्यमंत्री सुक्खू की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि NHAI और निर्माण एजेंसियों की लापरवाही से कई जगहों पर हादसे हुए हैं। उन्होंने प्रशासन को राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए है
हिमाचल में बारिश से तबाही की प्रमुख घटनाएं:
मंडी: दगाड़ा क्षेत्र में फोरलेन पर लैंडस्लाइड
कालका-शिमला रोड: लैंडस्लाइड से ट्रैफिक प्रभावित
थलोट टनल: मुहाने पर पहाड़ी दरकी
चौपाल और रेवलपुर: सड़कों पर मलबा आने से आवागमन बाधित
रामपुर: सरधारा पंचायत में नाले की बाढ़ से गौशाला बह गई
कुल्लू: भूस्खलन से सड़कें बंद
भट्टाकुफर: 5 मंजिला इमारत गिरने से दो अन्य घर खतरे में
सुजानपुर: भारी बारिश से पेड़ गिरा, गाड़ियां क्षतिग्रस्त
इली टनल, शिमला: निर्माण और पानी की सीपेज के कारण बंद
शिमला ज़िला: नाले में गौशाला बहने से पशु हानि
हिमाचल प्रदेश इस वक्त मौसम की बड़ी मार झेल रहा है। बारिश से कई जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। स्कूलों को बंद कर दिया गया है, सड़कों पर भूस्खलन के कारण आवागमन बाधित है और कई लोग जोखिम में हैं। राज्य सरकार राहत कार्यों में जुटी हुई है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।
कुल्लू और धर्मशाला में बादल फटने से भारी तबाही, 7 की मौत, 3 लोग अब भी लापता
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू और धर्मशाला में बुधवार को भारी तबाही मच गई जब एक ही दिन में 4 जगहों पर बादल फटे।
कुल्लू के होरनगाड़ क्षेत्र में 3 लोग अपने घर समेत बह गए थे। इनमें से अब तक सिर्फ एक शव बरामद किया गया है, जबकि 2 लोग अभी भी लापता हैं।
उधर धर्मशाला के खनियारा क्षेत्र में भी बादल फटा, जहां 7 मजदूर बह गए थे। इनमें से 6 के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन एक मजदूर अब भी लापता है।
शिमला में 5 मंजिला इमारत ढही, आसपास के घरों को खतरा
शिमला में भारी बारिश के चलते सोमवार सुबह एक 5 मंजिला पुरानी इमारत ढह गई। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन पास के अन्य घरों को भी खतरा उत्पन्न हो गया है।
129 सड़कें बंद, 612 ट्रांसफार्मर ठप
पिछले 24 घंटों में राज्यभर में भारी बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन (लैंडस्लाइड) हुए हैं जिससे:
कुल 129 सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई हैं 612 विद्युत ट्रांसफार्मर काम करना बंद कर चुके हैं।
विभिन्न डिवीजन में स्थिति कुछ इस प्रकार रही:
मंडी डिवीजन: 340 ट्रांसफार्मर बंद
लाहौल-स्पीति डिवीजन: 140 ट्रांसफार्मर प्रभावित
कसौली-परवाणू: 92 ट्रांसफार्मर बंद
हमीरपुर: 33 ट्रांसफार्मर ठप
कल्ल डिवीजन: 7 ट्रांसफार्मर बंद
प्रशासन अलर्ट पर
प्रदेश सरकार और आपदा प्रबंधन टीम मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। सभी जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और नागरिकों को पहाड़ी क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।
लोगों से अपील
नदी-नालों के पास न जाएं
लैंडस्लाइड संभावित क्षेत्रों से दूर रहें
https://en.wikipedia.org https://terdingnews.in/uttarkashi-disaster-2025-report/