
इस हफ्ते सोना और चांदी दोनों की कीमतों में जबरदस्त बढ़त दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 7 जून को 24 कैरेट सोना ₹97,145 प्रति 10 ग्राम था, जो अब 14 जून को बढ़कर ₹99,058 हो गया। यानी इस सप्ताह सोने में ₹1,913 की बढ़ोतरी हुई। 13 जून को यह ₹99,170 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।
वहीं चांदी का भाव भी बढ़ा है। पिछले शनिवार को इसका दाम ₹1,05,285 प्रति किलो था, जो अब ₹1,06,167 पर पहुंच गया है। यानी चांदी ₹882 महंगी हुई। 10 जून को यह ₹1,07,000 प्रति किलो के उच्चतम स्तर पर पहुंची थी।
अलग-अलग कैरेट में सोने के रेट (₹/10 ग्राम):
24 कैरेट: ₹99,058
22 कैरेट: ₹90,737
18 कैरेट: ₹74,294
स्रोत: IBJA
भारत के प्रमुख शहरों में 10 ग्राम सोने की कीमत (14 जून 2025):
शहर 24 कैरेट (₹) 22 कैरेट (₹)

दिल्ली 1,01,830 93,350
मुंबई 1,01,680 93,200
कोलकाता 1,01,680 93,200
चेन्नई 1,01,680 93,200
भोपाल 1,01,730 93,250
अब तक ₹22,896 बढ़ चुका है सोना
1 जनवरी 2025 को 24 कैरेट सोने की कीमत ₹76,162 थी, जो अब बढ़कर ₹99,058 हो गई है। यानी साल की शुरुआत से अब तक सोने में ₹22,896 की बढ़ोतरी हो चुकी है। चांदी भी इस साल ₹20,150 महंगी हो चुकी है — जनवरी में यह ₹86,017 प्रति किलो थी, जो अब ₹1,06,167 पर है।
सोना ₹1,03,000 तक जा सकता है, चांदी ₹1.30 लाख तक
केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार, वैश्विक तनाव (जियो-पॉलिटिकल टेंशन) के चलते गोल्ड को मजबूत सपोर्ट मिल रहा है। ऐसे में संभावना है कि इस साल के अंत तक सोना ₹1,03,000 प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है।
वहीं चांदी की इंडस्ट्रियल डिमांड में बढ़ोतरी के चलते इसके ₹1,30,000 प्रति किलो तक जाने की संभावना है।
गोल्ड खरीदते वक्त रखें ध्यान – हमेशा BIS हॉलमार्क वाला सोना लें

गोल्ड खरीदते समय सिर्फ BIS (Bureau of Indian Standards) हॉलमार्क वाला ही सोना खरीदें। हर हॉलमार्क गोल्ड पर 6 अंकों का यूनिक अल्फान्यूमेरिक कोड होता है, जिसे HUID (Hallmark Unique Identification Number) कहा जाता है, जैसे – AZ4524। इससे सोने की शुद्धता की जांच की जा सकती है।